युवक की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Published at :29 Oct 2017 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

घटना. सहियारा थाना के बेलाही जयराम गांव में सड़क िकनारे मिला शव सहियारा थाना क्षेत्र के बेलाही जयराम गांव के पास सड़क के किनारे मिला खून से सना शव पीट-पीट कर युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका सीतामढ़ी/मेजरगंज : मेजरगंज प्रखंड से ठीक सटे सहियारा थाना के बेलाही जयराम गांव में एक […]

विज्ञापन

घटना. सहियारा थाना के बेलाही जयराम गांव में सड़क िकनारे मिला शव

सहियारा थाना क्षेत्र के बेलाही जयराम गांव के पास सड़क के किनारे मिला खून से सना शव
पीट-पीट कर युवक की हत्या
कर शव फेंके जाने की आशंका
सीतामढ़ी/मेजरगंज : मेजरगंज प्रखंड से ठीक सटे सहियारा थाना के बेलाही जयराम गांव में एक युवक की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गयी, वहीं शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया. मृतक की पहचान रीगा थाना के रामनगर निवासी विनोद राय के पुत्र संजय राय (27 वर्ष) के रूप में की गयी है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां मामले की तहकीकात कर रहीं है, वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है. हालांकि परिजन वरीय अधिकारियों के आने तक शव नहीं उठने दे रहे है. समाचार प्रेषण तक शव घटनास्थल पर ही है. जबकि पुलिस ने मौके से शराब के नशे में धुत मृतक के मित्र रीगा थाना के रामनगर मकोड़ी टोला निवासी नीरज कुमार को हिरासत में ले लिया है.
वहीं उसकी बाइक नंबर बीआर 30 क्यू- 9030 को क्षतिग्रस्त हालत में जब्त कर लिया है. पूछताछ में नीरज कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह संजय राय के साथ शराब पीने नेपाल गया था. लेकिन रास्ते में वह कहां छूट गया, उसे पता नहीं चला. उसने खुद को बेकसूर बताया है.
उधर, मृतक के गर्दन पर रगड़ का निशान है. ओठ फटा हुआ है. जबकि शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान है. माना जा रहा है कि पीट पीट कर व गला दबा कर हत्या करने के बाद हत्या के इस वारदात को हादसे का रूप देने के लिए शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया है.
बताते चले की बेलाही जयराम से पूरब रीगा पथ में सड़क के किनारे एक युवक की खून से सना लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. जहां भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने शव की पहचान की. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद परिजन को सूचना भेजी. पुलिस अभी पूछताछ कर ही रही थी कि शराब के नशे में धुत मृतक का मित्र नीरज कुमार मौके पर पहुंचा. जिसे मृतक के परिजनों ने पकड़ कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस नीरज से पूछताछ कर रहीं है. इधर, जवान बेटे की मौत के गम में विनोद राय बदहवास है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की मांग की सूचना एसडीपीओ सदर को दे दी गयी है. उनके आने के बाद ही अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन