घाटों का निर्माण अंतिम चरण में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2017 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर के लखनदेई नदी, माई पोखर, कौवाही पोखर व जानकी स्थान पोखर समेत जिले के विभिन्न नदियों एवं तालाबों में छठ घाट निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. शहर के लखनदेई नदी तट पर नगर परिषद की ओर से पिछले कई दिनों से लगातार घाट निर्माण का काम जारी है. घाट निर्माण कार्य […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : शहर के लखनदेई नदी, माई पोखर, कौवाही पोखर व जानकी स्थान पोखर समेत जिले के विभिन्न नदियों एवं तालाबों में छठ घाट निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. शहर के लखनदेई नदी तट पर नगर परिषद की ओर से पिछले कई दिनों से लगातार घाट निर्माण का काम जारी है. घाट निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और पंडाल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. लखनदेई पुल पर प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जा रहा है.
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद साह, नगर सभापति विभा देवी व उप-सभापति दीपक मस्करा ने बताया कि छठ को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है. शहर के आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा रही है. शहर के तमाम घाटों की सफाई के साथ ही घाटों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है.
व्रतियों व दर्शनार्थियों के आवागमन वाले सड़कों की सफाई कर वहां चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है. नदी व पोखरों के पानी को चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर के माध्यम से साफ किया जा रहा है, ताकि व्रतियों व दर्शनार्थियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े.
सूर्य मंदिर में हवन करने से हर मनौती होती है पूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










