सब्जियों का भाव हुआ दोगुना

सीतामढ़ी : छठ पर्व को लेकर सब्जियों के भाव में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे कमजोर लोगों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गयी है. दिवाली के दिन जहां बैगन 40 रुपये प्रति किलो व लौकी 30 रुपये प्रति बिक्री हुई. वहीं, छठ महापर्व शुरू होने से ठीक एक दिन पूर्व सोमवार को शहर के […]
सीतामढ़ी : छठ पर्व को लेकर सब्जियों के भाव में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे कमजोर लोगों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गयी है. दिवाली के दिन जहां बैगन 40 रुपये प्रति किलो व लौकी 30 रुपये प्रति बिक्री हुई. वहीं, छठ महापर्व शुरू होने से ठीक एक दिन पूर्व सोमवार को शहर के सब्जी मंडी में सब्जियों के भाव में और इजाफा हो गया.
सोमवार को शहर के बाजारों में बैंगन 50, परवल 50, प्याज 40 व टमाटर 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिका. इससे सामान्य आय वाले परिवारों के समक्ष भारी परेशानी खड़ी हो गयी है. हालांकि, छठ महापर्व के अवसर पर हर साल सब्जियों के दाम आसमान छूने लगते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










