बिहार : वह औरत नहीं है, फिर भी औरत बनने की गलती कर बैठी, कांच की तरह टूटे किन्नर के सपने

Published at :12 Oct 2017 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : वह औरत नहीं है, फिर भी औरत बनने की गलती कर बैठी, कांच की तरह टूटे किन्नर के सपने

सीतामढ़ी : वह औरत नहीं है, फिर भी औरत बनने की गलती कर बैठी, गलती भी ऐसी की अब जीना मुश्किल हो गया है. किन्नर होते हुए भी उसे सपनों की रानी बनाया गया और बाद में ठुकरा दिया गया. अब एक ओर वह पति समेत ससुरालियों पर कार्रवाई के लिए इंसाफ का दरवाजा खटखटा […]

विज्ञापन
सीतामढ़ी : वह औरत नहीं है, फिर भी औरत बनने की गलती कर बैठी, गलती भी ऐसी की अब जीना मुश्किल हो गया है. किन्नर होते हुए भी उसे सपनों की रानी बनाया गया और बाद में ठुकरा दिया गया. अब एक ओर वह पति समेत ससुरालियों पर कार्रवाई के लिए इंसाफ का दरवाजा खटखटा रही है तो दूसरी ओर अधिकारियों की गणेश परिक्रमा लगा रहीं है. बावजूद इसे अब तक इंसाफ नहीं मिल पाया है.
औरत नहीं होने का दर्द लिए दुनियां की भीड़ में भटकती मेजरगंज के एक गांव की किन्नर सपना रानी के सपने अब टूट कर बिखड़ गये है, बावजूद उसके हौसले बुलंद है, वह अपने गुनहगारों को हर हाल में सजा दिलाना चाहती है.
यह है मामला: कहानी है मेजरगंज थाने के भलोहिया निवासी सपना की. सपना तीन भाई व एक बहन है. होश आते हीं सपना के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गयी. कुदरत का मजाक बनी सपना अपनी जिंदगी जीये जा रही थी. वक्त बदला और वह जवान हो गयी. यह जानते हुए भी की सपना किन्नर है, गांव के संतोष कुमार सिंह नामक युवक ने उसे अपने सपनों की रानी बनाने का फैसला किया. साल 2011 में विवाह पंचमी के दिन बैंड, बाजा व बराती के साथ सपना व संतोष की शादी हुई. सपना का आरोप है कि उसकी शादी में 17 लाख रुपये खर्च हुए.
लेकिन शादी के कुछ समय बाद पति समेत ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. पति समेत ससुरालियों ने लाखो के जेवरात व अन्य सामग्री छीन मारपीट कर किन्नर सपना को घर से भगा दिया, वहीं साल 2015 में पति ने नेपाल के राजेंद्र महतो की बेटी कृति देवी के साथ दूसरी शादी रचा ली. इसके खिलाफ सपना ने मेजरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद से मुकदमा हटाने के लिए सपना पर कातिलाना हमले होते रहे, वह मामला दर्ज कराती रहीं.
मेजरगंज थाने में दर्ज कांड संख्या 276/15, 172/15, 234/16, 12/16 व 310/17 इसकी पुष्टि करते है. हैरत की बात यह की मेजरगंज पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं की. उलटे केस को झूठा करार दिया, दिसंबर 2016 में सीजेएम ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था. बावजूद इसके आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. जबकि उस पर हमले अब भी जारी है. 16 सितंबर को ट्रेन में सफर के दौरान उस पर हमला किया गया था.
इंसाफ नहीं मिला, तो देंगे जान
किन्नर सपना रानी का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए. अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देगी. बताया की जान बुझ कर शादी करने के बाद उसके साथ अत्याचार किया गया, जबकि पुलिस आरोपितों पर कार्रवाई नहीं कर रहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन