अपहरण के आरोपित का पेट्रोल पंप बंद कराया

Published at :04 Oct 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण के आरोपित का पेट्रोल पंप बंद कराया

मेजरगंज : स्थानीय युवती के अपहरण मामले में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. एक ओर अपहृता की बरामदगी व अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. वहीं, दूसरी ओर अपहर्ता जीतेंद्र बैठा का मेजरगंज स्थित पेट्रोल पंप को बंद करा दिया गया है. पुलिस हर हाल में आरोपियों को […]

विज्ञापन

मेजरगंज : स्थानीय युवती के अपहरण मामले में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. एक ओर अपहृता की बरामदगी व अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. वहीं, दूसरी ओर अपहर्ता जीतेंद्र बैठा का मेजरगंज स्थित पेट्रोल पंप को बंद करा दिया गया है. पुलिस हर हाल में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करना चाहती है.

इसके लिए पम्प संचालक के छोटे भाई व भांजा को हिरासत में लिया था, जिसमें भाई को छोड़ दिया गया है, जबकि भांजा अभी भी पुलिस हिरासत में है. यहां बता दें कि 24 सितंबर को दिन- दहाड़े दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने मंदिर में पूजा करने जा रही एक युवती का अपहरण कर लिया था व साथ जा रही उसकी बड़ी बहन को धक्का मार कर गिरा दिया. अपहृता की बड़ी बहन के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें सहियारा थाना के डीहठी निवासी सह मेजरगंज स्थित आरके पेट्रोलियम के संचालक जीतेंद्र बैठा समेत तीन अज्ञात को आरोपित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन