नाव हादसे में डूबी बच्ची का बरामद हुआ शव

Published at :03 Oct 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
नाव हादसे में डूबी बच्ची का बरामद हुआ शव

पुरनहिया : विगत सप्ताह में खैरापहाड़ी गांव के नाव हादसा में मेघू साह की 12 वर्षीय बच्ची नीतू कुमारी भी डूब गयी थी. उसका शव परिजनों के काफी प्रयास के बाद पिपराही थाना के कुंअमा गांव स्थित नदी से सोमवार की सुबह क्षत-विक्षत हालत में बरामद कर लिया गया .उक्त नाव हादसा में दो महिला […]

विज्ञापन

पुरनहिया : विगत सप्ताह में खैरापहाड़ी गांव के नाव हादसा में मेघू साह की 12 वर्षीय बच्ची नीतू कुमारी भी डूब गयी थी. उसका शव परिजनों के काफी प्रयास के बाद पिपराही थाना के कुंअमा गांव स्थित नदी से सोमवार की सुबह क्षत-विक्षत हालत में बरामद कर लिया गया .उक्त नाव हादसा में दो महिला व दो नाबालिग बच्ची की मौत गहरे पानी में डूबने से हो गयी थी.

घटना पश्चात एसडीआरएफ टीम की कड़ी मशक्कत के बाद घटना के दूसरे दिन दो और तीसरे दिन एक कुल तीन शव को ही घटनास्थल के आसपास से बरामद किया जा सका था . परंतु तीन दिन तक चली तलाशी अभियान के बावजूद भी इस चौथे को ढूंढ निकालने में टीम को सफलता नहीं मिल पायी व टीम अंतत: लौट गयी. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय मछुआरों को मृतक बच्ची के शव की बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपी. जिसके लगातार प्रयास से लगभग एक सप्ताह बाद शव को ढूंढ लिया गया. बीडीओ मो रईसुदीन खां ने बताया कि शव की शिनाख्त किये जाने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन