बोले पूर्व मंत्री शाहिद प्रशासनिक चूक के चलते बढ़ा तनाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी . विभिन्न आयोजन के दौरान जिले के विभिन्न जगहों पर रविवार को हुए तनाव के बीच हम पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मंत्री शाहिद अली खान ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर जिला प्रशासन को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की चूक के चलते जिले के […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी . विभिन्न आयोजन के दौरान जिले के विभिन्न जगहों पर रविवार को हुए तनाव के बीच हम पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मंत्री शाहिद अली खान ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर जिला प्रशासन को आड़े हाथों लिया.
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की चूक के चलते जिले के कई जगहों पर आपसी तनाव व मारपीट की घटना घटी है. इससे स्पष्ट हो जाता है कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया गया. उन्होंने कहा कि सुरसंड, बेला मछपकौनी, डुमरा के कोकना, नानपुर के रायपुर व बाजपट्टी के मधुबन में तनाव की स्थिति बनी हुई है. इतनी जगहों पर हुई घटनाएं स्थानीय प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है. प्रशासन ने विभिन्न राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग नहीं लिया.
यदि राजनीतिक दलों के लोगों का सहयोग लिया जाता तो ऐसी नौबत नहीं आती. उन्होंने जिला प्रशासन से विभिन्न जगहों पर हुई घटनाओं के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










