जीप से कुचल कर बच्ची की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

सोनबरसा : सोनबरसा-सीतामढ़ी हाइवे के परसा चौक के पास तेज रफ्तार जीप से कुचल कर कन्हौली थाना के बसहिया निवासी मो हारुल मंसूरी की पुत्री शाहिदा खातून (12 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना से नाराज लोगों ने परसा चौक के पास हाइवे जाम कर जम कर बवाल काटा. वहीं आगजनी कर उग्र प्रदर्शन किया. […]
विज्ञापन
सोनबरसा : सोनबरसा-सीतामढ़ी हाइवे के परसा चौक के पास तेज रफ्तार जीप से कुचल कर कन्हौली थाना के बसहिया निवासी मो हारुल मंसूरी की पुत्री शाहिदा खातून (12 वर्ष) की मौत हो गयी.
घटना से नाराज लोगों ने परसा चौक के पास हाइवे जाम कर जम कर बवाल काटा. वहीं आगजनी कर उग्र प्रदर्शन किया. इधर, घटना के बाद भाग रहे जीप का पीछा करते हुए सोनबरसा पुलिस ने जहां चालक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं जीप को जब्त कर लिया. बाद में सोनबरसा पुलिस ने जीप नंबर बीआर 30 पी-2192 समेत चालक सीतामढ़ी नगर थाना के मेहसौल निवासी मो कमलुद्दीन अंसारी को कन्हौली थाने के हवाले कर दिया.
इधर, मौके पर पहुंची बीडीओ कामिनी देवी व मुखिया दिनेश बैठा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ हीं थाने में मामला दर्ज कर जीप चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बताया गया है कि बसहिया निवासी मो हारुल मंसूरी की पुत्री शाहिदा खातून शनिवार की शाम परसा चौक पर ताजिया जुलूस देखने के लिए आ रही थी, इसी बीच सीतामढ़ी की ओर से आ रहीं तेज रफ्तार उक्त जीप ने उसे कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. उसकी मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने परसा चौक के पास ही सड़क जाम कर आक्रोश जताना शुरू कर दिया.
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सोनबरसा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, अवर निरीक्षक अनिल भगत व सहायक अवर निरीक्षक हिराकांत इश्वर ने ग्रामीण मो जमशेद की मदद से जीप का पीछा किया. वहीं कन्हौली गांव के पास चालक समेत जीप को कब्जे में लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










