भीड़ पर प्रशासन तीसरी आंख से रखेगा नजर

Published at :28 Sep 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
भीड़ पर प्रशासन तीसरी आंख से रखेगा नजर

सीतामढ़ी : मां का दरबार सजने के साथ हीं इलाके में नवरात्र के जश्न ने उत्सव का रूप ले लिया है. श्रद्धालुओं की भीड़ से इलाका पट गया है. श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ व सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी तमाम तैयारी कर रखी है. सीतामढ़ी शहर में जहां जगह-जगह दंडाधिकारी के नेतृत्व […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : मां का दरबार सजने के साथ हीं इलाके में नवरात्र के जश्न ने उत्सव का रूप ले लिया है. श्रद्धालुओं की भीड़ से इलाका पट गया है.

श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ व सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी तमाम तैयारी कर रखी है. सीतामढ़ी शहर में जहां जगह-जगह दंडाधिकारी के नेतृत्व में सशस्त्र बल ने सुरक्षा की कमान थाम रखी है. वहीं पेट्रोलिंग टीम नियमित रूप से गश्त लगा रहीं है. इसके अलावा सादे लिवास में भी पुलिस कर्मी चौकसी कर रहे है.
शहर के पूजा पंडालों व श्रद्धालुओं की भीड़ पर तीसरी आंख से नजर रखी जा रहीं है.
शहर के डेढ़ दर्जन स्थानों पर सीसीटीवी लगाया गया है. जिसकी मदद से विधि व्यवस्था पर नजर रखी जा रहीं है. श्रद्धालुओं की भीड़ के नियंत्रण के लिए स्काउट एंड गाइड ने कमान थाम रखी है. जबकि एसएसबी, महिला पुलिस व होम गार्ड के जवान भी जगह-जगह तैनात है. इधर, जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से नगर थाना में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. नियंत्रण कक्ष 25 सितंबर से काम कर रहा है, जो तीन अक्तूबर तक काम करेगा.
24 घंटे तक नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए डीएम राजीव रौशन व एसपी हरि प्रसाथ एस ने संयुक्त रूप से अलग-अलग तीन पालियों में अधिकारी व कर्मियों को तैनात किया गया है. नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06226-250253 है. इसके वरीय प्रभारी अधिकारी के रूप में डीडीसी व डीएसपी मुख्यालय को तैनात किया गया है. जिला मुख्यालय डुमरा के अलावा तमाम प्रखंडों में दंडाधिकारी व सशस्त्र बल की तैनाती की गयी है. एसडीओ सदर सतेंद्र प्रसाद ने बताया है कि जिला प्रशासन द्वारा नवरात्र को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोवस्त किये गये है. अस्पतालों में चिकित्सक व कर्मी तैनात है. इसके अलावा एंबुलेंस व फायर बिग्रेड भी एक्शन मोड में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन