भाई व भांजा लिये गये हिरासत में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

दबिश. युवती के अपहरण मामले में पुलिस ने पंप संचालक पर कसा शिकंजा मेजरगंज : थाना क्षेत्र के एक गांव से दिन दहाड़े हुए युवती के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी सहियारा थाना के डीहठी गांव निवासी सह मेजरगंज मुख्यालय बाजार स्थित आरके पेट्रोलियम के संचालक जितेंद्र बैठा के भाई सिकंदर बैठा व सुप्पी […]
विज्ञापन
दबिश. युवती के अपहरण मामले में पुलिस ने पंप संचालक पर कसा शिकंजा
मेजरगंज : थाना क्षेत्र के एक गांव से दिन दहाड़े हुए युवती के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी सहियारा थाना के डीहठी गांव निवासी सह मेजरगंज मुख्यालय बाजार स्थित आरके पेट्रोलियम के संचालक जितेंद्र बैठा के भाई सिकंदर बैठा व सुप्पी ओपी के ससौला निवासी भांजा उमेश कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जिससे मेजरगंज थाने में पूछताछ हो रही है.
बताते चले की युवती के परिजनों ने डुमरा कोर्ट परिसर के पास दोनों को पकड़ लिया था. परिजन दोनों को लेकर अन्यत्र जा रहे थे. इसी बीच मौके से गुजर रहीं पुनौरा ओपी पुलिस की नजर पड़ी. पुनौरा पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर डुमरा थाना को सौंप दिया. डुमरा थाना पुलिस की सूचना पर मेजरगंज पुलिस डुमरा पहुंची. जहां से दोनों को लेकर मेजरगंज पहुंची. बताते चले की मेजरगंज थाना के एक गांव से दिन दहाड़े दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उक्त युवती को उठा लिया था.
मंदकर में पूजा करने जाने के दौरान बदमाशों ने बहन को धक्का मार गिराने के बाद युवती को जबरन बाइक पर बैठा लिया था. उसकी बहन जब तक चिल्लाती बदमाश युवती को लेकर फरार हो चुके थे. घटना की बाबत युवती की बहन द्वारा मेजरगंज थाने में सोमवार को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें सहियारा थाना के डीहठी गांव निवासी सह मेजरगंज मुख्यालय बाजार स्थित आरके पेट्रोलियम के संचालक जितेंद्र बैठा व तीन अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया था.
नेपाल में छिपे होने की आशंका: मेजरगंज : थाना क्षेत्र के एक गांव से दिन दहाड़े हुई युवती के अपहरण मामले में मेजरगंज व सहियारा थाना पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. हालांकि अब तक न तो युवती का पता चल सका है और नहीं अपहर्ताओं का. माना जा रहा है कि अपहृत युवती को लेकर अपहर्ता नेपाल में चले गये है, जो नेपाल में ही कहीं छिपे हुए है. इधर, मेजरगंज पुलिस ने नेपाल के पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क किया है. इधर, मेजरगंज व सहियारा थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने सहियारा थाना क्षेत्र के डीहठी गांव स्थित मुख्य आरोपी सह मेजरगंज बाजार स्थित आरके पेट्रोलियम के संचालक जितेंद्र बैठा के घर पर छापेमारी की.
सोमवार को दिनदहाड़े हुआ था युवती का अपहरण
पुनौरा ओपी पुलिस ने दोनों को डुमरा थाने के हवाले किया
मेजरगंज पुलिस दोनों से कर रही पूछताछ
अगवा युवती को लेकर नेपाल में छिपे होने की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










