निजी या सामुदायिक जमीन पर बनवाएं तालाब या फॉर्म पौंड, सरकार देगी अनुदान, ऐसे करें आवेदन...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Jul 2024 1:11 PM
Sinchai Nischay Yojana: अगर आप भी अपनी निजी या सामुदायिक जमीन पर कूप (कुँआ) और निजी भूमि पर तालाब या फॉर्म पौंड बनाने की योजना बना रहे हैं, तो सरकार सहयोग करने के लिए तैयार है. बता दें कि सिंचाई निश्चय योजना के तहत 158 तालाब और 91 कूप का निर्माण किया जाएगा.
Sinchai Nischay Yojana: अगर आप भी अपनी निजी या सामुदायिक जमीन पर कूप (कुआं) और निजी भूमि पर तालाब या फॉर्म पौंड बनाने की योजना बना रहे हैं, तो सरकार सहयोग करने के लिए तैयार है. बता दें कि सिंचाई निश्चय योजना के तहत 158 तालाब और 91 कूप का निर्माण किया जाएगा.
वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 249 संरचना निर्माण का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया है. किसान 19 जुलाई तक आवेदन कृषि विभाग के वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं.
तालाब और कुआं बनवाने के लिए लोगों सरकार अनुदान भी दे रही है. चार वर्ग सामुदायिक सिंचाई कूप, निजी सिंचाई कूप, जल संचयन तालाब और फार्म पौंड में योजना का लाभ लिया जा सकता है.
इन जिला के लोगों को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ बांका, मुंगेर, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, पटना, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, भोजपुर और बक्सर के लोग ले हीं ले सकेंगे.
कितनी होनी चाहिए जगह (Places for Sinchai Nischay Yojana)
योजना के अंतर्गत निजी भूमि पर 10 फीट व्यास एवं 30 फीट गहराई और सामुदायिक या सरकारी भूमि पर 15 फीट व्यास एवं 30 फीट गहराई के सिंचाई कूप का निर्माण कराया जाएगा.
वहीं, निजी भूमि पर जल संचयन तालाब 150 फीट लंबा, 100 फीट चौड़ा और आठ फीट गहरी जगह होनी चाहिए. वहीं फार्म पौंड के लिए 100 फीट लंबाई, 66 फीट चौड़ाई और 10 फीट गहराई की जगह होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में आज से समर कैंप का आयोजन, जानें किस दिन क्या होगा…
इतना प्रतिशत मिलेगा अनुदान
निजी भूमि पर कराई जाने वाले सिंचाई कूप निर्माण पर 80 प्रतिशत अनुदान और सामुदायिक भूमि पर कराये जाने वाले सिंचाई कूप निर्माण पर 100 प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा. वहीं, निजी भूमि पर कराए जाने वाले सिंचाई कूप निर्माण पर 100 प्रतिशत का अनुदान दिया जाने का प्रावधान है.
निजी भूमि पर कराए जाने वाले जल संचयन तालाब और फार्म पौंड के निर्माण पर 90 प्रतिशत अनुदान सुनिश्चित किया गया है. कार्य के मापी के अनुसार भुगतान किया जाएगा.
यहां से कर सकते हैं आवेदन (Apply for Sinchai Nischay Yojana)
कृषि विभाग के वेबसाइट https://state.gov.in/krishi/CitizenHome.html पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए डीबीटी के 13 अंकों का पंजीयन संख्या का उपयोग किया जाएगा.
प्रति इकाई इतना है लागत
सामुदायिक सिंचाई कूप के लिए प्रति इकाई लागत 5,63,300 रुपये , निजी सिंचाई कूप के लिए प्रति इकाई लागत 3,82,200 रुपये, जल संचयन तालाब के लिए 2,73,70 रुपये और फार्म पौंड के लिए 1,060,80 रुपये निर्धारित की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










