ePaper
Live Updates

Shravani Mela 2022 LIVE: कांवरिया पथ पर मौसम हुआ सुहाना, शिवभक्तों में दिखा गजब का उत्साह, देखें तस्वीरें

Updated at : 27 Jul 2022 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
Shravani Mela 2022 LIVE: कांवरिया पथ पर मौसम हुआ सुहाना, शिवभक्तों में दिखा गजब का उत्साह, देखें तस्वीरें

Shravani Mela 2022 LIVE: श्रावणी मेले की शुरुआत के लगभग दो हफ्ते बाद मंगलवार को मौसम ने करवट ली और बारिश ने कांवरियों को राहत दी है. बाबाधाम के कांवरिया पथ की ताजा जानकारी और तस्वीरें देखें केवल prabhatkhabar.com पर

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
12:07 PM. 27 Jul 2212:07 PM. 27 Jul

कांवरिया पथ पर दुकानदार ने पेश की इमानदारी की मिसाल

बाबा धाम के रास्ते में गोगाचक सरकारी धर्मशाला के बगल में औरंगाबाद के नबीनगर के एक कांवरिया की 5740 रुपये और लगभग 50 हजार मूल्य का एक मोबाइल फोन छूट गया. लेकिन इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए गोगाचक निवासी दुकानदार ने इसकी सूचना स्थानीय नियंत्रण कक्ष को दी. मंगलवार की देर शाम को कांवरिया अपना पैसा और मोबाइल को खोजते हुए उसी दुकान पर पहुंचे. जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने जरूरी कार्रवाई के रुपये और फोन को कांवरिये को वापस दे दिया.

12:07 PM. 27 Jul 2212:07 PM. 27 Jul

सावन मास की हरियाली अमावस्या कल

भगवान भोलेनाथ के प्रिय माह सावन में कल गुरुवार को कृष्ण पक्ष की अमावस्या है. इसे आमतौर पर हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है इस दिन देवघर में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने पर भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. इस मौके का लाभ उठाने के लिए सोमवार और मंगलवार को सुलतानगंज से हजारों शिवभक्तों ने गंगाजल उठाया और भगवान भोलेनाथ के दर देवघर के लिए रवाना हुए.

8:08 AM. 27 Jul 228:08 AM. 27 Jul

मौसम ने कांवरियों के सफर को बनाया आसान 

कांवरिया पथ पर बुधवार को बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर हजारों शिवभक्त देवघर के लिए रवाना हुए. सुहाने मौसम ने यात्रा को कुछ हद तक सुगम बना दिया. कांवरियां पथ पर भोलेनाथ के भक्त जोश और उमंग के साथ देवघर के लिए रवाना हुए. बता दें कि शिव भक्त उत्तर वाहिनी गंगा सुलतानगंज से जल उठाकर कंधे पर कांवड़ को रखकर लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर के देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं. फिर यह जल भगवान भोलेनाथ को चढ़ाते हैं. भक्तों की श्रद्धा और कठोर तप से भोलेबाबा प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

8:08 AM. 27 Jul 228:08 AM. 27 Jul

शिवभक्तों का उमंग चरम पर

सुलतानगंज (Shravani Mela 2022) से लेकर देवघर तक मंगलवार को जमकर मेघ बरसे. इससे मौसम सुहाना हो गया. तपती धूप व उमस भरी गर्मी से कांवरियों को राहत मिली. मौसम में ठंडक आने से शिवभक्तों के कदम तेजी से बाबा के दर की ओर बढ़ने लगे. पूरा कांवरिया पथ बोल-बम के नारों से गुंजायमान रहा. बता दें कि देवघर स्थित तीर्थस्थल बाबा बैद्यनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में नौंवा ज्योतिर्लिंग है. यह ऐसा ज्योतिर्लिंग है, जो शक्तिपीठ भी है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, स्वयं भगवान विष्णु ने इसकी स्थापना की थी.

8:08 AM. 27 Jul 228:08 AM. 27 Jul

भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह है सावन

सावन माह को भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह माना जाता है. वैसे तो सालों भर देवघर में शिवभक्तों की भीड़ रहती है. लेकिन सावन के माह में कुछ अलह ही बात होती है. इस माह शिवजी की पूजा-अराधना और व्रत का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस माह किए गए पूजा-पाठ से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. सावन में शिवजी के प्रसिद्ध मंदिरों व ज्योतिर्लिंगों में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola