बरबीघा में मां को झांसा देकर डेढ़ साल की बच्ची लेकर फरार हुई महिला

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
मां को झांसा देकर बच्ची को लेकर फरार हुई महिला

मां को झांसा देकर बच्ची को लेकर फरार हुई महिला

Sheikhpura News: बरबीघा थाना से महज 100 मीटर दूरी पर एक अज्ञात महिला मां को झांसा देकर डेढ़ साल की बच्ची को लेकर फरार हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है, जबकि पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Sheikhpura News (उमेश कुमार): शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में इन दिनों क्राइम का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बीते कुछ महीनों में जहां महिलाओं को दिग्भ्रमित करके उनके कीमती गहने ठगने के कई मामले सामने आए, तो वहीं बुधवार को एक महिला को झांसा में लेकर डेढ़ साल की बच्ची को लेकर एक अज्ञात महिला फरार हो गई. काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का कहीं पता नहीं चल पा रहा है.

मामले को लेकर पटना जिला के भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दहमा गाँव निवासी दीपक पासवान की पत्नी काजल देवी ने बताया कि वह बुधवार को अपने मायके बिहार शरीफ से टेंपो के जरिए वापस अपने ससुराल लौट रही थी. जिस टेंपो से वह बिहार शरीफ से बरबीघा पहुंची, उसी टेंपो पर एक अज्ञात महिला भी पहले से बैठी हुई थी. थोड़ी देर के इस सफर में वह अज्ञात महिला काजल देवी से काफी घुल मिल गई.

बातों में आकर गंवाई बच्ची

पीड़िता काजल देवी ने बताया कि बरबीघा थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास वह टेंपो से उतरी और गोपालबाद बस स्टैंड जा रही थी. अज्ञात महिला भी काजल देवी के साथ ही उतर गई और वह भी साथ-साथ पैदल चलने लगी. रास्ते में अज्ञात महिला ने काजल देवी से हमदर्दी दिखाते हुए कहा कि आप सारा सामान लेकर आगे बढ़िए, मैं बच्ची को लेकर पीछे से आती हूं. काजल देवी उस अज्ञात महिला की चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गई और वह बच्चे को उसके भरोसे छोड़कर खुद आगे-आगे चलने लगी. इसी दौरान मौका पाकर शातिर अज्ञात महिला मासूम बच्ची को लेकर मौके से फरार हो गई.

मां का रो-रोकर बुरा हाल

काजल देवी को जब इस बात का अहसास हुआ तो उसने बच्ची को आसपास खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन बच्ची अभी तक कहीं नहीं मिल सकी है. थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज से भी कोई स्पष्ट जानकारी निकलकर अब तक सामने नहीं आई है. वहीं अपनी डेढ़ साल की बच्ची शांति कुमारी को याद करके मां काजल देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. उधर इस गंभीर मामले में स्थानीय पुलिस की शिथिलता भी देखने को मिली है. बच्चा चोरी जैसे संवेदनशील मामलों में पुलिस आसपास के इलाकों में तुरंत नाकेबंदी कर खोजबीन करने की बजाय पीड़ित महिला को काफी देर तक थाने में कुर्सी पर बैठाकर सिर्फ सीसीटीवी फुटेज ही दिखाती रही.

पुलिस कर रही हरसंभव प्रयास

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से बच्ची को खोजने का हर संभव प्रयास कर रही है. बच्चा नहीं मिलने की स्थिति में पीड़ित परिवार से लिखित आवेदन लेकर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब हो कि बरबीघा थाना क्षेत्र में इन दिनों आपराधिक घटनाएं तो तेजी से हो रही हैं, लेकिन अधिकांश मामले सिर्फ पुलिसिया फाइलों में ही सिमट कर रह जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इसी शिथिलता के कारण क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है.

Also Read: शेखपुरा में बढ़ रही PNG कनेक्शन लेने वालों की संख्या, 2242 घरों तक पहुंची पाइप गैस

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन