शेखपुरा में बढ़ रही PNG कनेक्शन लेने वालों की संख्या, 2242 घरों तक पहुंची पाइप गैस

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
AI Generated Image

AI Generated Image

Sheikhpura News: शेखपुरा जिले में रसोई गैस सिलेंडर की समस्या के बीच पीएनजी कनेक्शन लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. फिलहाल जिले के 2242 घरों में पाइप के जरिए घरेलू गैस की आपूर्ति की जा रही है.

विज्ञापन

Sheikhpura News (निरंजन कुमार): वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच शेखपुरा में खाना बनाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर की समस्या के बीच जिले में पीएनजी कनेक्शन लेने वालों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है. जिले में अभी तक पीएनजी कनेक्शन लेने वालों की कुल संख्या 2,242 हो गई है. जिसमें 1,251 बरबीघा नगर क्षेत्र के घरों में और 991 शेखपुरा नगर क्षेत्र के घरों में कनेक्शन के माध्यम से घरों में घरेलू गैस की आपूर्ति पाइप के माध्यम से की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में आपूर्ति शाखा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि जिले में रसोई गैस सिलेंडर की भी कोई कमी नहीं है.

भारी मात्रा में सिलेंडर हैं उपलब्ध

जिले के तीन पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा संचालित 11 गैस एजेंसियों के पास अभी भी 4,665 गैस सिलेंडर पूरी तरह उपलब्ध हैं. यहां कुल 1,45,223 गैस उपभोक्ता निबंधित हैं. इसी प्रकार जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता मौजूद है. बताया गया कि गैस के दुरुपयोग, अवैध भंडारण या कालाबाजारी को लेकर भी जिला प्रशासन द्वारा गठित धावा दल लगातार जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में सघन छापामारी कर रहा है. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर तीन टेलीफोन नंबरों पर जिला नियंत्रण कक्ष लगातार कार्यरत है.

सरकारी संस्थानों में आपूर्ति रहेगी जारी

जिले के सभी सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, जीविका द्वारा संचालित रसोई घरों और सरकारी विद्यालयों में भी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. लोगों के खाना पकाने की दिक्कत को हमेशा के लिए दूर करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक और बड़ा कदम उठाया गया है. इसके तहत जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के कार्डधारियों को प्रति माह 100 किलोग्राम कोयला उपलब्ध कराने की योजना को तत्काल चालू करने का कड़ा निर्देश दिया गया है. इस कदम से गरीब परिवारों को खाना पकाने में काफी सहूलियत मिलेगी.

Also Read: शेखपुरा में खेत बचाओ अभियान शुरू, किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया गया जागरूक

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन