ट्रक चालकों से मारपीट मामले में भड़का चालक संघ, कार्रवाई की मांग

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
DM और SP से शिकायत करने पहुंचे राज्य ट्रक संचालक संघ के पदाधिकारी व चालक

DM और SP से शिकायत करने पहुंचे राज्य ट्रक संचालक संघ के पदाधिकारी व चालक

Sheikhpura News: शेखपुरा नगर क्षेत्र में कथित चुंगी वसूली का विरोध करने पर ट्रक चालकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. राज्य ट्रक संचालक संघ ने डीएम और एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Sheikhpura News (रंजीत कुमार की रिपोर्ट): लंबी दूरी के मालवाहक ट्रकों से नगर क्षेत्र में कथित चुंगी वसूली का विरोध करने पर ट्रक चालकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इसको लेकर राज्य ट्रक संचालक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद और एसपी बलराम कुमार चौधरी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई.

डीएम और एसपी से लगाई न्याय की गुहार

इस मामले में जिलाधिकारी और एसपी ने सभी पीड़ित चालकों को नगर थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी है. चालक संघ के उपाध्यक्ष शुभम् मणि मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों पटना से माल लोड कर बांका जाने के दौरान शेखपुरा नगर क्षेत्र में ट्रक से चुंगी वसूलने का प्रयास किया गया.

चुंगी देने से इनकार पर की गई मारपीट

उन्होंने आरोप लगाया कि चालक द्वारा सभी कागजात सही बताते हुए चुंगी देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई. घटना की सूचना चालक ने ट्रांसपोर्टर और चालक संघ के पदाधिकारियों को दी. मामले की जानकारी मिलने पर चालक संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की तहकीकात करने का प्रयास किया.

बंदोबस्त सहयोगियों पर गंभीर आरोप

चालक संघ का आरोप है कि हस्तक्षेप करने पहुंचे पदाधिकारियों और उनके साथियों के साथ भी कथित चुंगी वसूली करने वालों ने दुर्व्यवहार और मारपीट की. संघ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों में भय का माहौल है.

Also Read: RLM के जिलाध्यक्ष बने देवन मुखिया, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन