RLM के जिलाध्यक्ष बने देवन मुखिया, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

आरएलएम के जिलाध्यक्ष बने देवन मुखिया
Sheikhpura News: शेखपुरा में आयोजित आरएलएम की बैठक में देवेंद्र कुशवाहा उर्फ देवन मुखिया को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया. नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.
Sheikhpura News (प्रदीप कुमार की रिपोर्ट): शेखपुरा जिले के एक निजी सभागार में आरएलएम पार्टी की अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान महासचिव सह चुनाव प्रभारी हिमांशु पटेल ने की. बैठक में पार्टी प्रवक्ता फजल इमाम मलिक, देवेंद्र कुशवाहा संयोजक, बिनोद कुमार पटेल, नवलेश कुमार मंडल और चंदन कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
देवन मुखिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र कुशवाहा उर्फ देवन मुखिया को आरएलएम का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया. नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया. हिमांशु पटेल ने कहा कि पार्टी लंबे समय से शेखपुरा में मजबूत स्थिति में है और संगठन विस्तार के तहत प्रखंड व बूथ स्तर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई है.
अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवन मुखिया ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे.
Also Read: बकरीद को लेकर शेखपुरा पुलिस का फ्लैग मार्च; 62 संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










