चरुआवां में शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाई गई ईद-उल-अजहा

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करते नमाजी और मौजूद प्रशासनिक अधिकारी।

ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करते नमाजी और मौजूद प्रशासनिक अधिकारी।

Sheikhpura News: शेखपुरा जिले के चरुआवां गांव में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी तथा एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी.

विज्ञापन

Sheikhpura News (शेखोपुरसराय प्रखंड से चतुरानन्द मिश्रा की रिपोर्ट): शेखोपुरसराय नगर पंचायत क्षेत्र के चरुआवां गांव में ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाया गया. गांव में सामूहिक नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नमाजियों ने भाग लिया.

अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहे ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रोहित मांझी, कंचन एचपी गैस के ग्रामीण वितरक भाशो सिंह, अंचल अधिकारी राकेश रौशन भारती तथा सब इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

Also Read: ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों के लिए ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’ शुरू, DM ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन