ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों के लिए ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’ शुरू, DM ने किया उद्घाटन

डीएम शेखर आनंद, एवं मौजूद अधिकारी और अन्य लोग।
Sheikhpura News: शेखपुरा में ‘प्रोजेक्ट स्वाभिमान’ के तहत ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए दो ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’ का उद्घाटन किया गया. डीएम शेखर आनंद ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.
Sheikhpura News: शेखपुरा जिले में ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने अहम पहल की है. ‘प्रोजेक्ट स्वाभिमान’ के तहत पांची पंचायत के मीर बीघा में दो ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’ का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया.
अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचाने का संकल्प
इस मौके पर डीएम ने कहा कि प्रशासन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि महादलित टोला और हाशिए पर रहने वाले परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.
बच्चों के बीच बांटी गई स्कूल किट
कार्यक्रम के दौरान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बच्चों के बीच स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया. स्कूल किट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, शिक्षा विभाग और ICDS के अधिकारी सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे.
Also Read: शेखपुरा में एक्सयूवी कार से 1032 कैन बीयर बरामद, चालक फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










