शेखपुरा में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान रोपनी में आई तेजी; घाटकुसुंभा में सबसे ज्यादा बरसात

Updated:
विज्ञापन

बारिश. (AI Image)

Sheikhpura Rainfall Update : शेखपुरा जिले में मानसून की सक्रियता से किसानों के चेहरे पर खुशी है. पिछले 24 घंटों में हुई बारिश ने सूखे की आशंका को कम कर दिया है, जिससे धान रोपनी के काम में तेजी आई है. घाटकुसुंभा प्रखंड में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई.

विज्ञापन

Sheikhpura Rainfall Update : शेखपुरा जिला में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. पिछले 24 घंटे में जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में मध्यम से हल्की दर्ज की बारिश दर्ज की गई. जून और जुलाई माह में बारिश की कमी का सामना कर रहे शेखपुरा जिला सुखाड़ की ओर जा रहा था.

जून माह में शेखपुरा में जहां मात्र 49 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, वहीं जुलाई माह में मात्र 191 मिलीमीटर बारिश देखने को मिली, लेकिन अगस्त माह के चार दिनों की बारिश ने खेती-किसानी से जुड़े लोगों के चेहरे पर हर्ष का संचार कर दिया है.

प्रखंडवार बारिश के आंकड़े और घाटकुसुंभा में सर्वाधिक वर्षा

सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 63.6 मिलीमीटर बारिश घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र में दर्ज की गई, जबकि बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में 15.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

बारिश. (AI Image)
बारिश. (AI Image)

इसके बाद हल्की दर्ज की बारिश अरियरी प्रखंड में 8.4 मिलीमीटर, सदर प्रखंड शेखपुरा में 5.6 मिलीमीटर, चेवाड़ा में 6.4 मिलीमीटर और सबसे कम नाममात्र की बारिश शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

सोमवार से जारी बूंदाबांदी और खेती-किसानी में तेजी

लोगों ने बताया कि बीते दिन सोमवार की सवेरे से जिले के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी. बूंदाबांदी का दौर देर रात तक जारी रहा. मंगलवार की सवेरे भी जिले में कई स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली. बारिश होने से खेती-किसानी के काम में तेजी आ गई है.

धान की रोपनी का लक्ष्य और प्रगति

धान रोपने का काम इसके पहले जहां मंद गति से चल रहा था, उसमें तेजी आते हुए अब तक लक्ष्य के लगभग आधे धान की खेतों में रोपनी कर दी गई है. जिले में इस साल 28 हजार 800 हेक्टेयर भूभाग में धान रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

धान की रोपनी करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network
धान की रोपनी करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

मौसम विभाग का पूर्वानुमान और अनुकूल वातावरण

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानसून का ट्रफ लाइन अभी पटना के ऊपर से गुजर रहा है, जिसके प्रभाव से यहां आसपास में बारिश के अनुकूल वातावरण बना हुआ है.

आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है, हालांकि बारिश का अभाव अभी भी यहां बना हुआ है.

Also Read : गया जी : शेरघाटी में ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत पर जमकर हंगामा, क्लिनिक के कंपाउंडर की पिटाई और टेक्नीशियन का पैर फ्रैक्चर


विज्ञापन
Niranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन