शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष कार्यक्रम, छात्रों को तनाव से निपटने के दिए टिप्स

Updated:
विज्ञापन

परिचर्चा में भाग लेते छात्र. | Prabhat Khabar Network

शेखपुरा के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में 'नई उम्मीद : A BETTER TOMMOROW' विषय पर एक महत्वपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बी. के. संजय ने छात्रों को तनावमुक्त जीवन जीने के गुर सिखाए.

विज्ञापन

Sheikhpura Engineering College : शेखपुरा के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता उन्मुखी पर परिचर्चा एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का विषय "नई उम्मीद : A BETTER TOMMOROW" था.

इस व्याख्यान के प्रमुख वक्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बी. के. संजय एवं उनकी टीम के सदस्य उपस्थित थे.

कार्यक्रम का उद्घोष मुख्य अतिथियों का स्वागत इंडक्शन प्रोग्राम के कॉर्डिनेटर डॉ. बी. एन. मिश्रा के द्वारा किया गया एवं पवित्र तुलसी में पानी डालकर यह दर्शाया गया कि मन की शुद्धता सबसे बड़ी शुद्धता है.

छात्र-छात्राओं को तनाव और नशामुक्ति से अवगत कराना

कार्यक्रम नवप्रवेशी छात्र एवं छात्राओं के लिए आयोजित किया गया, जिन्हें तनाव, अवसाद, चिंता, नशामुक्ति इत्यादि विषयों से अवगत कराया गया.

मुख्य वक्ता बी. के. संजय ने विभिन्न प्रकार के उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे विद्यार्थी सकारात्मक एवं नकारात्मक विचारों का अवलोकन कर तनावमुक्त रह सकते हैं.

मनोवैज्ञानिक प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील

बी. के. संजय ने छात्रों एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि मनोवैज्ञानिक प्रबंधन का कौशल अपनाना चाहिए. ससमय पौष्टिक आहार, संतुलित नींद, योग, व्यायाम ही वैसे तकनीक हैं जिससे मन एवं तन को स्वस्थ रखा जा सकता है. आधुनिक जीवनशैली लोगों को बहुत सारे विकारों से ग्रसित कर रही है. इससे बचाव दवाइयां नहीं हैं.

संस्थान के प्राध्यापकों और अधिकारियों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्राध्यापकगण डॉ. राहुल, कमलकांत, अभिषेक कुमार, विनय कुमार, इंडक्शन प्रोग्राम के कॉर्डिनेटर डॉ. बी. एन. मिश्रा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर अध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार एवं मानसिक स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार सुमन उपस्थित हुए.

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी

इस मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे और वक्ताओं के विचारों को सुनकर लाभान्वित हुए.

Also Read : शेखपुरा : बरबीघा में महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का खुलासा, ई-रिक्शा में बैठकर ऐसे उड़ाती थीं सोने की चेन


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन