शेखपुरा : डीएम की जनसुनवाई में पहुंचे दूर-दराज के लोग, जमीन विवाद से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

Sheikhpura DM Jan Sunwai : शेखपुरा DM शेखर आनंद की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस जनसुनवाई में भूमि विवाद से जुड़े 12 मामलों पर DM ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Sheikhpura DM Jan Sunwai : डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात डीएम के समक्ष रखी.

भूमि विवाद से जुड़े अधिकांश मामले हुए प्राप्त

इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश आवेदन भूमि से संबंधित थे; जैसे जमीन का परिमार्जन कराने, जमीन की मापी कराने, वंशावली बनवाने, खाता-खसरा चढ़ाने, भदौसी दरियापुर में अमीन और कानूनगो के द्वारा जमीन को गलत तरीके से चढ़ाने, नगर परिषद में पर्चा दिलाने, परिमार्जन कराने, जमीन अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने, छज्जा निर्माण पर रोक लगाने, खाता-खसरा रकबा चढ़ाने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुए.

डीएम ने स्वयं सुनी फरियादियों की समस्याएं

डीएम ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना. आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया.

प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

समयसीमा के भीतर आवेदनों के निष्पादन का निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन