शेखपुरा डीएम शेखर आनंद साइकिल से निकले निरीक्षण पर, सड़क पर देख लोग रह गए हैरान
शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद ने मंगलवार की सुबह अपने आवास से बरबीघा तक साइकिल से निरीक्षण किया. अहले सुबह डीएम को साइकिल पर देखकर राहगीर और स्थानीय लोग चकित रह गए, लोगों ने उनके इस अनोखे अंदाज की सराहना की.
Sheikhpura News: शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद मंगलवार की सुबह शेखपुरा-बरबीघा सड़क पर साइकिल से सफर करते नजर आए. अहले सुबह डीएम को साइकिल पर देखकर राहगीर और स्थानीय लोग हैरान रह गए. आगे स्कॉर्ट वाहन चल रहा था, जबकि उसके पीछे डीएम अपने सुरक्षा कर्मियों और फिजिकल टीचरों के साथ साइकिल से सफर कर रहे थे.
लोगों ने डीएम के अलग अंदाज की सराहना
आमतौर पर सरकारी वाहन से आवागमन करने वाले डीएम का यह अलग अंदाज लोगों को पसंद आया. सड़क पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने डीएम का अभिवादन किया और उनकी इस पहल की सराहना की.
आवास से बरबीघा के लिए हुए रवाना
जानकारी के अनुसार डीएम शेखर आनंद अपने आवास से साइकिल पर सवार होकर बरबीघा की ओर निकले. उनके साथ पांच फिजिकल टीचर और सुरक्षा कर्मी भी साइकिल पर मौजूद थे, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए आगे स्कॉर्ट वाहन चल रहा था.
राहगीरों के बीच बना चर्चा का विषय
शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क पर डीएम को साइकिल चलाते देख लोग रुककर उन्हें देखने लगे. कई ग्रामीणों ने उनका अभिवादन किया. डीएम का यह सादगीपूर्ण अंदाज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा.
Also Read : VIDEO: 'MLA नहीं CM बनेंगे प्रशांत किशोर', दूसरे राउंड में भी पीके आगे, सुनिए क्या कह रहे हैं कार्यकर्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










