शेखपुरा प्रखंड कार्यालय के पास गुमटी में छापेमारी, जमीन के कागजात और सरकारी रसीदें बरामद

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान लोगों से पूछताछ करते डीएम शेखर आनंद | Prabhat Khabar Network

शेखपुरा DM शेखर आनंद ने सदर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसके दौरान एक गुमटी से जमीन के महत्वपूर्ण कागजात, सरकारी रसीदें और नकदी बरामद हुई. इस कार्रवाई के बाद गुमटी को सील कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Sheikhpura DM Raid : डीएम शेखर आनंद ने शेखपुरा सदर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर के पास स्थित एक गुमटी पर छापामारी की गई. जब गुमटी की जांच की गई तो वहां से जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कागजात, सरकारी रसीदें, पहचान पत्र आधार व पैन कार्ड तथा नकद राशि बरामद हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए उस गुमटी को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया गया है और पूरे मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं. डीएम की इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों के बीच हड़कंप व्याप्त हो गया है.

इस निरीक्षण के दौरान जिला स्तरीय कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें एडीएम लखीन्द्र पासवान, डीडीसी राकेश कुमार, डीसीएलआर, एसडीओ प्रियंका कुमारी, सदर प्रखंड के बीडीओ और सीओ आदि मौजूद थे.

अभिलेखों के रखरखाव और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जांच

इससे पहले निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रखंड कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का विस्तार से जायजा लिया. उन्होंने निरीक्षण के क्रम में आगत-निर्गत पंजी, बायोमैट्रिक उपस्थिति पंजी, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, योजनावार पंजी तथा प्रखंड स्तरीय बैठकों की अनुपालन पंजी की बारीकी से जांच की.

इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे वृद्धापेंशन, राशन कार्ड निर्माण, भूमि के खाता-खसरा व रकबा ऑनलाइन चढ़ाने की अद्यतन स्थिति, शौचालय निर्माण और पेयजल आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की.

Also Read : ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकला युवक, साइकिल से कर रहा 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से दी जा रही नागरिक सुविधाओं की भी जानकारी ली और सभी कर्मियों की उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए.

छापेमारी और बिचौलियों की संलिप्तता पर सख्त निर्देश

डीएम ने हिदायत दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या बिचौलियों की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को जन-समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निवारण करने का निर्देश दिया.

बताते चलें कि जमीन संबंधी कार्यों में दौड़ लगाते किसान थक-हार कर बिचौलियों की शरण लेने को मजबूर होते हैं. अंचल कार्यालय के समीप ऐसे कई दुकानों के माध्यम से बिचौलियों के द्वारा नाजायज राशि की वसूली की जाती है और इस कार्य से जुड़े कर्मियों को नजराना मिल जाता है.

गुमटी से बरामद दस्तावेजों से खुला बड़ा राज

गुमटी में पाए गए कई महत्वपूर्ण कागजात, सरकारी रसीदें, पहचान पत्र, पैन कार्ड आदि की बरामदगी इसी ओर इशारा कर रही है. अब लोगों की नजरें जांच-पड़ताल और कार्रवाई पर टिकी गई हैं.

बिचौलियों और अवैध वसूली को लेकर स्थानीय चर्चाएं

सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप कई दुकानों के जरिए बिचौलियों के माध्यम से नाजायज राशि लेकर काम करवाए जाने की बात लोगों के द्वारा बताई जा रही है.


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन