शेखपुरा में राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनायी गयी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Updated:
विज्ञापन

राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते प्रदेश कांग्रेस नेता जितेंद्र नाथ पटेल. | Prabhat Khabar Network

शेखपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में उनके योगदान, विशेष रूप से संचार क्रांति और नवोदय विद्यालयों की स्थापना पर प्रकाश डाला गया.

विज्ञापन

शेखपुरा शहर के स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश नेता जितेंद्रनाथ पटेल भी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंदी यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर महतो, गंगा कुमार यादव, मंटू साव, मुश्ताक खान, संजय सिंह, लखन महतो, प्रेम कुमार गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read : ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकला युवक, साइकिल से कर रहा 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

आधुनिक भारत के निर्माण और संचार क्रांति में योगदान

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस नेता जितेंद्र नाथ ने कहा कि राजीव गांधी भारत के आधुनिक निर्माता थे. उन्होंने कहा कि देश की संचार क्रांति राजीव गांधी की देन है. उनके ही दूरदर्शन और दूरदृष्टि के कारण देश के हर युवा के हाथों कंप्यूटर और मोबाइल की पहुंच आसान बनी है.

नवोदय विद्यालय की स्थापना और ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा

देश में नवोदय विद्यालय की स्थापना कर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया था. स्व. राजीव गांधी करोड़ों देशवासियों के दिलों में बसते हैं.


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन