Sheikhapura News: मुकदमा उठाओ वरना जिंदा मार देंगे’, पिस्टल के बट और डंडों से हमला, दो भाई जख्मी
Sheikhapura News: मुकदमा उठाओ वरना जिंदा मार देंगे शेखपुरा में दो भाई को बदमासों ने किया हमला,पढिए पूरी खबर
Sheikhapura News: मुकदमा उठाओ वरना जिंदा मार देंगे शेखपुरा में दो भाई को बदमासों ने किया हमला,पढिए पूरी खबर
Sheikhapura News: (रंजीत कुमार) शेखपुरा जिले के हथियावां थाना क्षेत्र के नेमदाररगंज गांव में शुक्रवार की सुबह मुकदमा नहीं उठाने वाले परिवार को एक बार फिर टारगेट किया गया. इस दौरान बदमाशों ने जमकर मारपीट की. घटना में दो सगे भाई घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जख्मी की पहचान नेमदार गंज गांव निवासी दानी यादव के पुत्र बिपिन कुमार एवं मकेश्वर कुमार के रूप में की गई है.
थाने में मुकदमा दर्ज
घटना को लेकर मकेश्वर कुमार ने बताया कि 2025 में ट्रक पर सो रहे उसके भाई विपिन कुमार को उनके ही चचेरे भाइयों ने बेरहमी से मारपीट कर गांव के रेलवे पटरी पर बेहोसी की हालत मे फेंक दिया था. इस मामले में थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था. इसी मुकदमे को उठाने को लेकर उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है.
मारपीट कर घायल कर दिया
शुक्रवार को खेत घूमने गए विपिन को नेमदारगंज के नदी पर बदमाशों ने पकड़ लिया. इस दौरान लाठी डंडा एवं पिस्टल के बट से उसे घायल कर दिया. मौके से किसी प्रकार वे भागने लगे तभी बदमाश खदेरते हुए उनके घर पहुंचे और उनके भाई मक्केश्वर यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया. इस घटना को लेकर पीड़ित जब हथियामा थाना पहुंचे तब मौके पर पुलिस ने सदर अस्पताल में इलाज कराने की बात कही. उन्होंने बताया की गांव के ही रिश्तेदार शंकर यादव से उनका पुराना विवाद चल रहा है.
Also Read: खूनी मंजर: जीजा-साली की मौत से दहला गांव, गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










