कुचाई के लो-परफॉर्मिंग बूथों का अपर उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Author Sachindra Dash|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खरसावां के अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने कुचाई प्रखंड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Sheikhpura News : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने रविवार को कुचाई प्रखंड के कम प्रगति वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संग्रहण, डिजिटलीकरण तथा ASDD सूची तैयार करने की प्रगति की समीक्षा की. . अपर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि घर-घर सत्यापन के दौरान जिन पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं, उनसे दोबारा संपर्क कर प्रपत्र प्राप्त किया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे. उन्होंने शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र संग्रहण, समयबद्ध डिजिटलीकरण और त्रुटिरहित ASDD सूची तैयार करने पर जोर दिया. . उन्होंने लो-परफॉर्मिंग मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा सभी लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन