शेखपुरा: चेवाड़ा में बाइक-कार टक्कर के बाद मुआवजा मांगने पर फायरिंग, लाइसेंसी पिस्टल व 19 कारतूस के साथ पिता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा में कार से बाइक टकराने के बाद मुआवजे की मांग पर हिंसक झड़प हुई। आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेटे की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Sheikhpura News: जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित माने गांव के समीप गुरुवार की देर रात सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प और गोलीबारी का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, बरारीबीघा निवासी विलास चौहान का पुत्र नकुल कुमार बाइक पर सवार होकर बिहारशरीफ जाने के लिए निकला था. इसी दौरान शेखपुरा नगर के चकदिवान मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार यादव की कार से बाइक की टक्कर हो गई. हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और नकुल कुमार घायल हो गया.

विज्ञापन

मुआवजा मांगने पर लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग

घटना के बाद घायल युवक के परिजन और समर्थक माने गांव में स्थित रंजीत कुमार यादव के क्रेशर प्लांट पहुंचे और क्षतिग्रस्त बाइक के नुकसान की भरपाई (मुआवजा) की मांग करने लगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और विवाद बढ़ गया. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान रंजीत यादव के पुत्र लक्ष्मण कुमार यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें पीड़ित पक्ष के लोग बाल-बाल बच गए.

पिता गिरफ्तार, पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस बरामद

गोलीबारी की सूचना मिलते ही चेवाड़ा थाना के एएसआई हरेंद्र चौधरी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से मुख्य आरोपी रंजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल, 19 जिंदा कारतूस और एक खोखा जब्त कर लिया.

फरार बेटे की तलाश में छापेमारी जारी

मामले के अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) एएसआई हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें रंजीत कुमार यादव और उसके पुत्र लक्ष्मण कुमार यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. गिरफ्तार रंजीत यादव के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जबकि गोली चलाने के मुख्य आरोपी बेटे लक्ष्मण कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है.

Also Read: शेखपुरा: इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘तेजस इंडिया हैकाथॉन 2026’ का आगाज, डीएम शेखर आनंद ने छात्रों को दिया नवाचार का मंत्र

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन