शेखपुरा: रोटरी क्लब ने दिल में छेद से पीड़ित बच्चे को भेजा केरल, 'गिफ्ट ऑफ लाइफ' के तहत होगा मुफ्त ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर किया बच्चों को इलाज के लिए रवाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल ने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित एक बच्चे को नई जिंदगी देने की पहल की है. 'गिफ्ट ऑफ लाइफ' प्रोजेक्ट के तहत बच्चे को इलाज के लिए केरल भेजा गया है. यह क्लब अब तक 30 बच्चों की मदद कर चुका है.

विज्ञापन

शेखपुरा. रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के तत्वावधान में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित एक बच्चे को नई जिंदगी देने की पहल की गई है. घाटकुसुंभा प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव निवासी राम गणेश चौहान के पुत्र मनीष कुमार का चयन ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ प्रोजेक्ट के तहत किया गया. शहर के बाईपास रोड स्थित रेडक्रॉस भवन में संचालित रोटरी क्लब कार्यालय परिसर से मनीष को जरूरी चिकित्सकीय कागजात सौंपकर अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, कोच्चि (केरल) के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

विज्ञापन

क्लब के सदस्यों ने दी शुभकामनाएं

विदाई के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने बच्चे को स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं. इस दौरान क्लब के अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह, डॉ. रामाश्रय प्रसाद सिंह, दीपक कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद, अविश कुमार, अमित कुमार, सुशांत कुमार, वार्ड पार्षद दीपक बाबू और ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ के प्रोजेक्ट चेयरमैन सचिन शेरगिल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

अब तक 30 बच्चों को मिल चुका है नया जीवन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह ने बताया कि क्लब पिछले कई वर्षों से दिल में छेद की समस्या से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को चिन्हित कर उन्हें इलाज के लिए कोच्चि भेज रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि शेखपुरा जिले से अब तक 30 बच्चों को केरल भेजकर उनका सफल ऑपरेशन कराया जा चुका है. एक बच्चे के ऑपरेशन पर रोटरी क्लब को 6 से 10 लाख रुपये तक का खर्च वहन करना पड़ता है, जो परिजनों के लिए पूरी तरह निशुल्क होता है.

Also Read: शेखपुरा: घाटकुसुम्भा में चौथे दिन भी आमरण अनशन, आज महिलाएं करेंगी प्रखंड कार्यालय का घेराव

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन