शेखपुरा में साइबर ठगों को सिम देने वाला एजेंट गिरफ्तार, 235 सिम बरामद,ऐसे हुआ खुलासा

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheikhpura Cyber ​​Fraud : शेखपुरा में पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. एक ऑनलाइन सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके जारी किए गए 40 सिम कार्ड्स के खिलाफ देश भर में 60 शिकायतें दर्ज हैं. छापेमारी में बड़ी संख्या में सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

Sheikhpura Cyber ​​Fraud : शेखपुरा में साइबर ठगों को मोबाइल सिम कार्ड उपलब्ध कराने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. साइबर अपराध नियंत्रण इकाई पटना की विशेष टीम ने शेखपुरा साइबर थाना, तकनीकी सेल और अरियरी थाना पुलिस के साथ कार्रवाई कर एक ऑनलाइन सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, उसके द्वारा जारी 40 मोबाइल नंबरों के खिलाफ देशभर में 60 साइबर अपराध संबंधी शिकायतें दर्ज हैं. छापेमारी में 235 सिम कार्ड समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

विजय ऑनलाइन सेंटर पर हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध नियंत्रण इकाई पटना की विशेष टीम ने शेखपुरा साइबर थाना, तकनीकी सेल और अरियरी थाना पुलिस के सहयोग से अरियरी स्थित विजय ऑनलाइन सेंटर पर छापेमारी की. सेंटर के संचालक विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया.

235 अलग-अलग कंपनियों के सिम बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 235 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए. इसके अलावा दो लैपटॉप, चार एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, दो फिंगर स्कैनर और एक यूपीआई स्कैनर भी मिला.

बैंक दस्तावेज और पहचान पत्र भी मिले

पुलिस ने छह बैंक पासबुक, दो एटीएम कार्ड, सात आधार और पैन कार्ड समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए. बरामद सामान की जांच की जा रही है.

40 नंबरों पर देशभर में 60 शिकायतें

पुलिस के मुताबिक, आरोपी द्वारा जारी किए गए 40 मोबाइल नंबरों के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों से कुल 60 शिकायतें पहले से दर्ज हैं. पुलिस इन नंबरों और उनसे जुड़े साइबर अपराध की कड़ियों की जांच कर रही है.

ग्राहकों के आधार का इस्तेमाल करने का आरोप

साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि ऑनलाइन सेंटर पर विधिवत तलाशी ली गई. पूछताछ और जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि ग्राहकों के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर एक व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक सिम जारी किए जाते थे. आरोप है कि अतिरिक्त सिम को सेंटर पर रख लिया जाता था और बाद में साइबर अपराध में इस्तेमाल किया जाता था.

छह आईडी पहले ही ब्लैकलिस्ट

पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन सेंटर एजेंट की छह आईडी पहले भी साइबर सेल द्वारा ब्लैकलिस्ट पाई गई थीं. इसके बावजूद सिम जारी करने से जुड़े काम की जांच अब विस्तृत स्तर पर की जा रही है.

कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

मामले में साइबर थाना शेखपुरा में भारतीय न्याय संहिता, टेलीकम्युनिकेशन अधिनियम और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच

पुलिस ने बताया कि मामले में साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच तेजी से की जा रही है. बरामद मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य उपकरणों की जांच से नेटवर्क से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

पुलिस ने लोगों को किया सावधान

डीएसपी ज्योति कुमारी ने जिले के लोगों से साइबर ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने लॉटरी, केबीसी इनाम, बैंक अपडेट या ऑनलाइन पैसे जमा करने के नाम पर भेजे जाने वाले फर्जी संदेशों से सावधान रहने को कहा.

अपने नाम पर किसी और के लिए सिम न लें

पुलिस ने लोगों से अपने आधार और अन्य केवाईसी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की अपील की. किसी दूसरे व्यक्ति के लिए अपने नाम पर सिम कार्ड जारी नहीं कराने की भी सलाह दी गई है.

सिम विक्रेताओं को भी चेतावनी

सिम विक्रेता और एजेंटों को निर्धारित केवाईसी नियमों का पूरी तरह पालन करने की सलाह दी गई है. किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है.

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें कॉल

पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने की सलाह दी. इसके अलावा साइबर अपराध से संबंधित सरकारी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और नजदीकी थाने में भी सूचना देने को कहा गया है.

Also Read : शेखपुरा में 11 साल पुराने अपहरण केस में आया फैसला, दो दोषियों को 3-3 साल की सजा, जानिए पूरा मामला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन