सांप्रदायिक ताकतों को रोकेगा निषाद महासभा : वैद्यनाथ

Updated at : 25 May 2015 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
सांप्रदायिक ताकतों को रोकेगा निषाद महासभा : वैद्यनाथ

निषाद अधिकार संकल्प महारैला की तैयारी तेज शेखपुरा : पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री वैद्यनाथ साहनी ने आगामी विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को पूरी तरह से रोकने के लिए निषाद महासभा को पूरी ताकत झोंक देने का आह्वान किया है. हालांकि बहुत बड़ी आबादी के बावजूद इस समाज के पिछले जन को लेकर सभी […]

विज्ञापन
निषाद अधिकार संकल्प महारैला की तैयारी तेज
शेखपुरा : पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री वैद्यनाथ साहनी ने आगामी विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को पूरी तरह से रोकने के लिए निषाद महासभा को पूरी ताकत झोंक देने का आह्वान किया है.
हालांकि बहुत बड़ी आबादी के बावजूद इस समाज के पिछले जन को लेकर सभी को एकजुट होने की अपील की है. श्री साहनी रविवार को यहां 30 मई को पटना में आयोजित निषाद अधिकार संकल्प महारैला को लेकर यहां तैयारी समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करने आये थे.
30 मई के महारैला को ऐतिहासिक बनाने तथा इस रैला को निर्णायक बनाने को लेकर अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की. इस सम्मेलन में जिला महारैली समिति के चमक लाल साहनी, अरूण चौहान, सुधीर बिंद, सुनील बिंद, सुधीर चौहान, अशोक आजाद, रामजी केवट, सुरेंद्र चौहान आदि बड़ी संख्या में दूर-दूर से आये लोग शामिल थे.
इस तैयारी सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने बताया कि इस समाज की स्थिति काफी दयनीय है. सरकार द्वारा इसे अनुसूचित जाति में शामिल करने का एक प्रस्ताव भारत सरकार के पास लंबित है. केंद्र की सरकार यदि इस समाज को अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का दर्जा नहीं देगी तो पूरा समाज एकजुट होकर दिल्ली में भी महारैला करेगा.
30 मई के दिन को इस समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया तथा दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस महारैला में इस समाज की भलाई के लिए बड़ी घोषणा करेंगे. बिहार में अभी तक इस जाति के 1.75 करोड़ आबादी है, जो कंधो पर पाल रख कर नदी तालाब के किनारे समय व्यतीत कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन