मतदाता सूची संशोधन को ले विशेष शिविर आज
Updated at : 24 May 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी तरह प्रामाणिक मतदाता सूची का प्रयाग किया जायेगा. मतदाता सूची के प्रामाणिक तथा शुद्धिकरण को लेकर रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्र पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. इस संबंध में सभी बीएलओ को विशेष निर्देश जारी कर दिया गया है. जिला सूचना व जनसंपर्क […]
विज्ञापन
शेखपुरा : आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी तरह प्रामाणिक मतदाता सूची का प्रयाग किया जायेगा. मतदाता सूची के प्रामाणिक तथा शुद्धिकरण को लेकर रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्र पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. इस संबंध में सभी बीएलओ को विशेष निर्देश जारी कर दिया गया है.
जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि 15 मई को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर देने के बाद दावा आपत्ति लेने का काम शुरू किया गया है. आम लोगों तथा मतदाताओं के थोक में उनके घर के पास ही दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है.
इस शिविर में नाम जुड़वाने,नाम कटवाने,नाम,पिता के नाम या आवास संबंधी त्रुटियों को दूर करने के साथ-साथ मतदाताओं को आधार कार्ड से जोड़ने का भी काम किया जायेगा. चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं के मोबाइल नंबर तथा ई-मेल भी संग्रहित किये जायेंगे. उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारीप्रणव कुमार ने इस शिविर में मतदाताओं के दो जगह दर्ज नामों को हटाने के काम करने का निर्देश जारी किया है.
मतदाता सूची में दो जगह नाम रहना दंडनीय अपराध रहने के कारण इस काम में आम लोगों को भी सहयोग करने की अपील की. जनसंख्या के अनुपात में महिला की संख्या मतदाता सूची में देखनी चाहिए. अभी यहां महिला मतदाता की संख्या 100 पर मात्र 86 हैं. इस तरह का एक और शिविर अगले माह सात जून को भी आयोजित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




