सड़क हादसे में एक की मौत, कई जख्मी
Updated at : 01 May 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

चेवाड़ा : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग जख्मी हो गयी. जानकारी के मुताबिक बीती देर रात्रि बरात जाने के क्रम में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के पश्चात बोलेरो की चपेट में आ जाने से चेवाड़ा प्रखंड के गड़ुआ गांव निवासी भोलू सिंह के बेटे रंजीत कुमार की […]
विज्ञापन
चेवाड़ा : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग जख्मी हो गयी. जानकारी के मुताबिक बीती देर रात्रि बरात जाने के क्रम में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के पश्चात बोलेरो की चपेट में आ जाने से चेवाड़ा प्रखंड के गड़ुआ गांव निवासी भोलू सिंह के बेटे रंजीत कुमार की मौत हो गयी है.
जबकि इस घटना में शीशमा गांव निवासी अजीत कुमार एवं संजय कुमार जख्मी हो गये. घटना शेखपुरा-लखीसराय सड़क मार्ग स्थित भदौंस मोड़ के समीप की है. बाइक सवार तीनों युवक सत्येंद्र सिंह की बरात जा रहे थे. इसी क्रम में भदौंस मोड़ के समीप पहले से ही एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त थी एवं उसी बाइक में टकरा जाने के कारण तीनों सड़क पर जख्मी हालत में थे.
इसी क्रम में सिरारी की ओर से आ रही बोलेरो उन्हें रौंदते हुए निकल गयी. इस दर्दनाक घटना में रंजीत सिंह की मौत हो गयी जबकि अन्य दो इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराये गये. वहीं दूसरी घटना में शहर के बाइपास में बाइक व साइकिल की आमने सामने की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गये. सदर प्रखंड के वाजितपुर गांव निवासी महताब एवं मो तनवीर साइकिल से बाजार आ रहे थे.
इसी क्रम में विपरीत दिशा से नशे की हालत में पचना गांव निवासी रणवीर कुमार बाइक से जा रहा था तथा बाइपास में भिड़ंत हो गयी. इस घटना में रणवीर की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




