पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनायी गयी

Updated at : 29 Apr 2015 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनायी गयी

शेखपुरा : जनवादी पार्टी (सोशल लिस्ट) के नेताओं ने समारोह आयोजित कर देश के आखिरी हिंदू सम्राट पृथ्वी राज चौहान की 838 वीं जयंती मनायी. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश चौहान,जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार निराला,कोषाध्यक्ष पप्पु चौहान,अशोक आजाद समेत अन्य लोग मौजूद थे. मौके पर नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जनवादी पार्टी (सोशल लिस्ट) के नेताओं ने समारोह आयोजित कर देश के आखिरी हिंदू सम्राट पृथ्वी राज चौहान की 838 वीं जयंती मनायी. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश चौहान,जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार निराला,कोषाध्यक्ष पप्पु चौहान,अशोक आजाद समेत अन्य लोग मौजूद थे.

मौके पर नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिह्नें पर चलने का संकल्प लिया. नेताओं ने कहा कि सम्राट पृथ्वी राज चौहान ने न सिर्फ हिंदू बल्कि इनसानियत का पूरे संसार में आगे बढ़ाया. उनके वंशज होने के नाते समाज के अंदर बेहतर छाप छोड़ने की दायित्वों का हमें भी निर्वहन करना चाहिए.

शहर के दल्लू चौक स्थित हसन मेन रोड के व निजी सभागार में चौहान समाज और जनवादी पार्टी के समर्थकों ने आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में भाग लिया. इस मौके पर सत्य नारायण चौहान,चंद्र शेखर चौहान,संजय चौहान, महेंद्र चौहान,इंद्रदेव चौहान समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर समर्थकों ने नेताओं का भव्य स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन