भूकंप में मृतकों को स्कूली बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

शेखपुरा : भूकंप की आपदा में तबाह नेपाल और भारत के परिवार के मृतकों की आत्मा की शांति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया. शहर के गिरिहिंडा स्थित बुद्धा इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों के अलावा अभिभावक एवं बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे. […]
शेखपुरा : भूकंप की आपदा में तबाह नेपाल और भारत के परिवार के मृतकों की आत्मा की शांति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया. शहर के गिरिहिंडा स्थित बुद्धा इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों के अलावा अभिभावक एवं बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे.
भूकंप की इस बड़ी त्रसदी के समय विद्यालय प्रबंधन ने सभी को इस आपदा के समय मानव जीवन के बचाव की जरूरी जानकारी दी गयी. इसके साथ ही भूकंप से बचाव के नियमों की प्रतियां भी मौके पर उपलब्ध करायी गयी. प्राचार्य रवि भूषण ने बताया कि आपदा की घड़ी दुर्भाग्य पूर्ण है.
कई परिवार बेघर और बरबाद हो गये. ऐसे में श्रद्धांजलि के साथ राहत कार्य में सभी को अपना-अपना योगदान देना चाहिए. इस आयोजन में संतोष कुमार सिंह,संजय कुमार, प्रिती कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे. प्राचार्य ने बताया कि बच्चों में शिक्षा के साथ आपदा से निबटने की जानकारी भी जरूरी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




