ePaper

बिहार : ठेकेदार हत्याकांड का मुख्य आरोपित गांव में छिपकर दोस्तों संग पी रहा था शराब, तभी...

Updated at : 06 Mar 2019 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : ठेकेदार हत्याकांड का मुख्य आरोपित गांव में छिपकर दोस्तों संग पी रहा था शराब, तभी...

शेखपुरा:बिहार में शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव में चापाकल गाड़ने वाले ठेकेदार महेश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी रौशन कुमार को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. छह माह से फरार चल रहे हत्यामामलेमें आरोपित दोस्तों के साथ छिप कर गांव में शराब पी रहा था. पुलिस ने उसे […]

विज्ञापन

शेखपुरा:बिहार में शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव में चापाकल गाड़ने वाले ठेकेदार महेश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी रौशन कुमार को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. छह माह से फरार चल रहे हत्यामामलेमें आरोपित दोस्तों के साथ छिप कर गांव में शराब पी रहा था. पुलिस ने उसे नगर क्षेत्र से सटे चांडे गांव से गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.

आरोपित रौशन कुमार अबगिल गांव का रहने वाला है. पुलिस ने रेकी कर उसे चांडे गांव के एक घर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के समय वह अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था. इस संबंध में एसपी दयाशंकर ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर गिरफ्तार आरोपित को मीडिया के सामने लाया. एसपी ने बताया कि चापाकल ठीकेदार पिछले साल 16 सितंबर को अबगिल गांव में चापाकल गड़वा रहे थे. रात्रि में रौशन कुमार और उसके दो अन्य सहयोगी ने निकट से गोली मार दी थी.

इस घटना के दो अन्य सहयोगी मंटू कुमार और सुशील कुमार को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने बताया कि अब इस कांड में आरोप पत्र दाखिल कर न्यायालय में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलवाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि ठीकेदार के शरीर से प्राप्त गोली के नमूने को इसके पास से बरामद हथियार से मिलान किया जायेगा. पुलिस इस मामले में प्राप्त अन्य साक्ष्यों को न्यायालय में मजबूती से प्रस्तुत करेगी. मृतक ठेकेदार के पुत्र रविश कुमार के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

घटना के बाद बोधगया भाग गया था रौशन
घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपित रौशन कुमार बोध गया भाग गया था. पुलिस उसका पीछा करतेहुए वहां भी पहुंची थी. बोधगया में वह अपने पत्नी के साथ संबंधी के यहां शरण लेने का प्रयास कर रहा था. पुलिस दबिश के बाद वह पुनः अपने गांव वापस आ गया था. एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता पायी. बीती रात जब पता चला कि वह अब सोने जा रहा है, पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया. एसपी ने बताया कि इस घटना के तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्पीडी ट्रायल चलाकर अब सजा दिलाने के काम में भी पुलिस तत्पर रहेगी.

दो शराबी भी गिरफ्तार
हत्या के मुख्य आरोपी के साथ शराब पिये हुए चांडे गांव के दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस टीम ने मुख्य आरोपित रौशन के साथ उसे भी गांव से उठा कर पुलिस थाना ले आयी. एसपी ने बताया कि शराब के नंशे में चांडे गांव के रणधीर कुमार और गोपाल साव को शराब बंदी का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है. एसपी ने इन दोनों के इस हत्या कांड में गिरफ्तारी से इन्कार किया है. हालांकि, मुख्य आरोपित रौशन कुमार के खिलाफ हत्या के अलावा नाजायज हथियार रखने का एक केस अलग से किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन