एसपी ने जनता दरबार में बारी- बारी से सुनीं फरियादियों की समस्याएं, ऑन द स्पॉट दिए समाधान के निर्देश

एसपी के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी गण व अन्य
शिवहर समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में एसपी शैलेन्द्र सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित थानों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए, जनता-पुलिस के बीच विश्वास बनाने पर जोर दिया.
Sheohar News: शिवहर समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को एसपी शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए दर्जन भर से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं.
एसपी ने संबंधित थानों को दिए निर्देश
जनता दरबार में एसपी शैलेन्द्र सिंह ने सभी फरियादियों की शिकायतें एक-एक कर धैर्यपूर्वक सुनीं. इसके बाद संबंधित थाना प्रभारी और पदाधिकारियों से ऑन द स्पॉट बात कर शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि जनता के साथ विश्वास और संवाद स्थापित करना पुलिस की प्राथमिकता है. शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.
गिरफ्तारी और कुर्की में देरी की शिकायतें
जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने विभिन्न मामलों में अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में विलंब तथा झूठे मामलों में फंसाने जैसी शिकायतें दर्ज कराईं.
एसपी ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया और शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










