शिक्षक न्याय मोर्चा ने नए बीईओ का किया स्वागत, सम्मान समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

शिवहर में शिक्षक न्याय मोर्चा की जिला इकाई द्वारा पूर्व एवं नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई.

विज्ञापन

Bihar Education News: शुक्रवार को शिक्षक न्याय मोर्चा की जिला इकाई की ओर से शिवहर सदर प्रखंड के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी खुशबु पुरम एवं नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नभेश कुमार के स्वागत एवं सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक न्याय मोर्चा के जिला संयोजक राधेश्याम सिंह ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Sheohar News: शिक्षकों ने किया स्वागत और सम्मान

समारोह में शिक्षकों ने पूर्व बीईओ खुशबु पुरम के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की. वहीं नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नभेश कुमार का स्वागत करते हुए उनसे शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की अपेक्षा जताई गई.

कई शिक्षक पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मोर्चा के जिला सचिव शिवनंदन, सह संयोजक एवं ताजपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नथुनी कुमार निषाद, जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिंह, लेखापाल कैलाश राम, शिक्षक कुंदन कुमार, राकेश रौशन, शिवनाथ कुमार, राजेश कुमार साह, इन्द्रदेव राम, लालबाबू कुमार, चन्दा सिंह, रामु सिंह समेत कई शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: शिवहर में लगेगा वायु प्रदूषण मापक यंत्र, सिंगल यूज प्लास्टिक पर होगी सख्ती


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन