शिवहर में सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा, सिंचाई योजना में मिले 100 अंक

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक करते डीडीसी संजय कुमार एवं अन्य पदाधिकारी गण

शिवहर में सात निश्चय भाग-1, 2 एवं 3 की समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई. 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' योजना में जिले को शत-प्रतिशत अंक मिले, वहीं सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में 99.65 अंक हासिल हुए.

विज्ञापन

Sheohar News: शिवहर. समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त कार्यालय में सोमवार को डीडीसी संजय कुमार की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के अंतर्गत सात निश्चय भाग-1, 2 एवं 3 की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जुलाई 2026 के रैंकिंग प्रतिवेदन के आधार पर जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति और अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. डीडीसी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर खेत तक सिंचाई के पानी में मिले पूरे 100 अंक

बैठक में 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' योजना में शिवहर के प्रदर्शन की सराहना की गयी. जिले ने इस योजना में 100 में से पूरे 100 अंक प्राप्त किये हैं. लक्षित योजनाओं के विरुद्ध कार्य प्रारंभ, कार्य पूर्ण करने और सिंचाई क्षमता के विकास के सभी पैमानों पर जिले ने 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है.

डीडीसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों की सराहना करते हुए अन्य योजनाओं में भी इसी तरह बेहतर परिणाम हासिल करने का निर्देश दिया.

सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में 99.65 अंक

सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने के लिए 728 लक्षित वार्डों में कार्य शुरू कर शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइटों में 96.53 प्रतिशत लाइटें पूरी तरह क्रियाशील पायी गयीं. इस योजना में जिले का कुल प्राप्तांक 99.65 रहा.

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 3428 आवेदन

बैठक में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की भी समीक्षा की गयी. जुलाई 2026 के प्रतिवेदन के अनुसार जिले में डीआरसीसी पर कुल 3428 आवेदन प्राप्त हुए, जो वार्षिक लक्ष्य का 34.46 प्रतिशत है. इनमें से 2879 आवेदनों को स्वीकृति दी गयी है. योजना में जिले का कुल प्राप्तांक 75.21 दर्ज किया गया.

मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना में 99.74 प्रतिशत स्वीकृति

मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत डीआरसीसी पर कुल 11872 आवेदन प्राप्त हुए. प्राप्त आवेदनों में से 11276 को डीपीओ द्वारा स्वीकृति दी गयी. इस योजना में स्वीकृति दर 99.74 प्रतिशत रही.

वहीं कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं के कौशल विकास और प्रशिक्षण के लिए डीआरसीसी में कुल 28805 आवेदन प्राप्त हुए. इस कार्यक्रम में जिले को 51.33 अंक प्राप्त हुए.

हर घर नल का जल योजना में 98.56 प्रतिशत घर आच्छादित

हर घर नल का जल योजना के ग्रामीण अनुरक्षण के तहत पुराने लक्ष्य के विरुद्ध 98.56 प्रतिशत घरों को स्वच्छ पेयजल सुविधा से आच्छादित किया गया है. नये लक्षित घरों में नल-जल सुविधा उपलब्ध कराने और कार्य पूर्ण करने में 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गयी. इस योजना में जिले का कुल प्राप्तांक 89.71 रहा.

शीर्ष स्थान हासिल करने का लक्ष्य

डीडीसी संजय कुमार ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक समय पर पहुंचाने की हिदायत दी. उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं में सुधार लाने तथा आगामी रैंकिंग में जिले को शीर्ष स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: भोलेनाथ के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु, जंगल के रास्ते में अचानक सामने आ गए दो भालू


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन