Sheohar: सौली गांव में भीषण चोरी, 15 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन
Major theft case in Sauli village Sheohar

घटना के बाद घर में बिखरा सामान और जांच करती पुलिस

शिवहर के सौली गांव में देर रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर 15 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sheohar News: जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के सौली गांव वार्ड नंबर-3 में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने घर में घुसकर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के गहने, महंगे कपड़े और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

छत के रास्ते घर में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, चोर मकान की छत पर बने सीढ़ी घर के रास्ते अंदर दाखिल हुए. उस समय परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने आराम से घर में रखे कीमती सामान चोरी कर लिए.

गृहस्वामी संजय सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे उनकी नींद खुली. कमरे से बाहर निकलने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद चोरी की जानकारी हुई.

अलमारी और संदूक का ताला तोड़ा

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, महंगे कपड़े और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए.

घटना की सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

डीएसपी ने किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुशील कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. उन्होंने बताया कि गृहस्वामी द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है.

डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है. आसपास के संदिग्धों और संभावित सुरागों को खंगाला जा रहा है. जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सीतामढ़ी के बेलसंड से तुषिम कुमार सोलंकी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन