शिवहर में आज सजेगी जन अदालत, इन 13 पंचायतों के लोगों को मिलेगा लाभ

Author :Aniket Kumar
Published by :Aniket Kumar
Updated at :12 May 2026 11:00 AM
विज्ञापन
Sheohar News special sahyog shivir 13 panchayats grievance redressal 12 may

AI जेनरेटेड इमेज

Sheohar News: जिले की 13 पंचायतों में आज विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. डीएम प्रतिभा रानी के निर्देश पर आयोजित इन कैंपों में राशन, पेंशन और आवास जैसी समस्याओं का 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Sheohar News: जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश पर आज, 12 मई को शिवहर जिले के सभी पांचों प्रखंडों की 13 चयनित पंचायतों में ‘विशेष सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को पंचायत स्तर पर ही सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है. शिविरों के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय और वरीय पदाधिकारियों की तैनाती की गई है.

इन पंचायतों में लग रहे हैं विशेष कैंप

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, डुमरी कटसरी की नयागांव पूर्वी व पश्चिमी, पूरनहिया की दोस्तियां व बराही जगदीश और शिवहर प्रखंड की सुगीया, ताजपुर व माधोपुर अनंत पंचायत में शिविर आयोजित हैं. इसके अलावा तरियानी की खुरपट्टी, बेलहिया, विशंभरपुर व अटकोनी तथा पिपराही प्रखंड की अम्बा दक्षिणी व बसहिया पंचायत में भी कैंप लगाए गए हैं.

30 दिनों के भीतर शिकायतों का होगा समाधान

इन शिविरों में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड और आवास योजना जैसे महत्वपूर्ण विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज की जा रही हैं. प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि जो समस्याएं ऑन-द-स्पॉट हल नहीं होंगी, उनका निपटारा अधिकतम 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा.

ग्रामीणों को नहीं लगाने होंगे मुख्यालय के चक्कर

इस योजना से ग्रामीणों को अब छोटी-छोटी शिकायतों के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. शिविरों में राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से नए लाभुकों को जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. पंचायत भवनों में आयोजित इन कैंपों के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी कम करने की कोशिश की जा रही है.

मुजफ्फरपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन