Sheohar News: शिवहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 10 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News:शिवहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 10 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बोलेरो से 10 लीटर देसी शराब बरामद

Sheohar News:शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बोलेरो वाहन से 10 लीटर देसी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब तस्करी में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है…

विज्ञापन

शिवहर से मधुरेंद्र सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में तरियानी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 10 लीटर देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन की डिक्की में शराब छिपाकर तस्करी की जा रही है. इसके बाद तरियानीथानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. जांच के दौरान वाहन से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुई.

आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तरियानी थाना क्षेत्र के तुलसी नगर निवासी संजय कुमार राय को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नारायण राय का पुत्र बताया गया है. पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है.

आगे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन