शिवहर: शनि जयंती पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, तेल और तिल अर्पित किए

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News shani jayanti celebration shani temple devotees

भगवान शनि की प्रतिमा

Sheohar News: शिवहर में शनि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. भक्तों ने शनि मंदिरों में तेल, काले तिल और उड़द अर्पित कर पूजा की. शनि चालीसा पाठ, दान-पुण्य और विशेष अनुष्ठान के जरिए सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर जिले में शनिवार को भगवान शनि देव की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में मनाई गई. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. शहर के पछियारी पोखर स्थित शनि मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

तेल, तिल और उड़द अर्पित कर की पूजा

शनि जयंती के मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव को सरसों का तेल, काले तिल और काला उड़द अर्पित किया. भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर शनि देव से जीवन की परेशानियां दूर करने की प्रार्थना की. मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं.

शनि चालीसा पाठ और दान-पुण्य का आयोजन

श्रद्धालुओं ने शनि चालीसा का पाठ किया और दान-पुण्य भी किया. कई लोगों ने साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए विशेष पूजा कराई. मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय बना रहा.

अच्छे कर्म से मिलती है शनि देव की कृपा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शनि न्याय के देवता माने जाते हैं. कहा जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से पूजा-पाठ, दान और अच्छे कर्म करते हैं, उनके जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन