शिवहर: बढ़ती महंगाई को लेकर राजद नेता ने केंद्र सरकार को घेरा, आम जनता बेहाल

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News rjd-leader-navneet-jha-targets-central-government-over-inflation

राजद नेता नवनीत झा बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमत पर बोलते हुए

Sheohar News: शिवहर में राजद नेता नवनीत कुमार झा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर आम जनता की परेशानी का मुद्दा उठाया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस और खाने-पीने की चीजों तक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है. राजद नेता ने दावा किया कि महंगाई की वजह से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है और सरकार इस पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है.

पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों के दाम पर सवाल

नवनीत कुमार झा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर देश के बाजारों पर दिख रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल 114 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमत भी लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा खाद्य तेल, सरसों तेल और रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं के दामों में भी भारी इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है.

गैस सिलेंडर और घरेलू सामान भी महंगे

राजद नेता ने कहा कि घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है. साबुन, सर्फ, चायपत्ती, चीनी समेत कई जरूरी सामानों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ कागजों पर महंगाई नियंत्रण का दावा कर रही है, जबकि जमीनी स्थिति अलग है.

आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है महंगाई

उन्होंने आशंका जताई कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित होने से आने वाले समय में खाद्य पदार्थों और परिवहन लागत में और बढ़ोतरी हो सकती है. इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन