Sheohar: बिजली संकट से राहत, जल्द शुरू होगा रसीदपुर सब-स्टेशन, 10 हजार परिवारों को फायदा

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News rasidpur power substation inspection uninterrupted electricity supply bihar

निर्माणाधीन रसीदपुर विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करते विद्युत कार्यपालक अभियंता व अन्य

Sheohar News: जिले में 11.5 करोड़ की लागत से बन रहे रसीदपुर विद्युत उपकेंद्र का काम अंतिम चरण में है. इसके शुरू होने से 50 गांवों के 10 हजार परिवारों को लो-वोल्टेज और ब्रेकडाउन से मुक्ति मिलेगी. कार्यपालक अभियंता ने जल्द संचालन का निर्देश दिया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर जिला मुख्यालय स्थित श्री नवाब हाई स्कूल के समीप बन रहे रसीदपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र का कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गति पर संतोष जताया और संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द चालू करने का सख्त निर्देश दिया. इस नए उपकेंद्र के शुरू होने से जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी.

11.5 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा प्रोजेक्ट

बिजली विभाग के अनुसार, इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 11.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इसमें से 8.5 करोड़ रुपये भवन निर्माण और 3.5 करोड़ रुपये लाइन बिछाने पर व्यय हो रहे हैं. वर्तमान में शिवहर ब्लॉक स्थित इकलौते सब-स्टेशन पर अत्यधिक भार है, जिससे गर्मी के दिनों में बार-बार ब्रेकडाउन होता है. रसीदपुर उपकेंद्र चालू होने से शहर का लोड बंट जाएगा और दो-तीन फीडरों पर पड़ने वाला दबाव काफी कम हो जाएगा.

50 गांवों को मिलेगी निर्बाध बिजली

इस नए ग्रिड के शुरू होने से रसीदपुर, कुशहर, मोहारी और महुअरिया सहित 50 से अधिक गांवों के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिले में बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए तरियानी के वृंदावन और पुरनहिया के बखार चंडीहा में भी नए उपकेंद्रों का निर्माण तेजी से चल रहा है. इन परियोजनाओं के पूरा होने से पूरे जिले की बिजली व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आएगा.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन