शिवहर: पंचायत रोजगार सेवक की लगातार लापरवाही पर अनुबंध रद्द

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News ram lochan kumar mgnrega contract terminated

प्रतीकात्मक तस्वीर

Sheohar News: ग्राम पंचायत रोहुआ के मनरेगा कर्मी राम लोचन कुमार का लगातार खराब प्रदर्शन और आदेशों की अवहेलना के कारण अनुबंध रद्द किया गया. प्रशासन ने भविष्य में लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sheohar News: एडीएम सह डीडीसी मेधावी ने ग्राम पंचायत रोहुआ के पंचायत रोजगार सेवक राम लोचन कुमार का अनुबंध रद्द कर दिया है. बताया गया कि मनरेगा योजना के तहत उनके द्वारा निर्धारित कार्यों में लगातार खराब प्रदर्शन और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के कारण यह कदम उठाया गया.

अधिकारियों के आदेश की अवहेलना

पंचायत रोजगार सेवक अपने पदस्थापित ग्राम पंचायत में लगातार अनुपस्थित रहे, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग नहीं लिया और वरीय पदाधिकारी के आदेशों का पालन नहीं किया. ई-केवाईसी, एससी/एसटी श्रम दिवस, 100 दिन के मानव दिवस, समय पर भुगतान और मैनडेज जेनरेशन जैसे निर्धारित कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई.

अनुशासनिक कार्रवाई और भविष्य की चेतावनी

डुमरी कटसरी प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी की अनुशंसा पर डीडीसी ने विभागीय नियमानुसार अनुबंध समाप्त कर दिया. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में सरकारी कार्यों में लापरवाही करने वाले कर्मियों/पदाधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

शिवहर के मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन