शिवहर में पशु तस्करी का भंडाफोड़, छह मवेशियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News police arrested two cattle smugglers with pickup van near balu mandi

प्रतीकात्मक फोटो

Sheohar News: नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह पशु तस्करी के खिलाफ एक्शन लेते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शिवहर-मुजफ्फरपुर रोड पर छह पशुओं से लदी एक पिकअप को जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गश्ती के दौरान पुलिस ने पशुओं से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शिवहर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर की गई है.

बालू मंडी के पास पुलिस ने बिछाया जाल

नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि शिवहर-मुजफ्फरपुर रोड स्थित बालू मंडी के पास से पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही शहर में गश्ती कर रही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई.

कुल छह पशु बरामद

तलाशी के दौरान पिकअप पर चार भैंस और दो पाड़ा (कुल छह पशु) क्रूरतापूर्वक लदे हुए पाए गए. पुलिस ने मौके से ही वाहन चालक और एक पशु व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गश्ती टीम की मुस्तैदी से नाकाम हुई तस्करी

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध तस्करी और अपराध नियंत्रण को लेकर गश्ती तेज कर दी गई है. सुबह के समय तस्करों द्वारा पशुओं को ले जाने की योजना को पुलिस की सक्रियता ने नाकाम कर दिया. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन