शिवहर: मादक पदार्थों को लेकर सभी मेडिकल स्टोरों की नियमित और सघन जांच के निर्देश दिये

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News drugs awareness police action dm meeting

डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला नार्को समिति की बैठक

Sheohar News: डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला नार्को समिति की बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए मेडिकल स्टोर जांच, पुलिस छापेमारी और युवाओं में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sheohar News: समाहरणालय में शनिवार को डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक हुई. इस दौरान जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और इसके बढ़ते प्रभाव पर गंभीर समीक्षा की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच जरूरी

डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि जिले के सभी मेडिकल स्टोरों की सघन जांच की जाए. बिना डॉक्टर की पर्ची वाले प्रतिबंधित और नशीली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ तुरंत नियमानुसार कार्रवाई की जाए.

पुलिस और मद्यनिषेध विभाग की जिम्मेदारी

पुलिस और मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों को सूचना तंत्र मजबूत करने और मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां त्वरित छापेमारी करने का निर्देश दिया गया.

युवाओं को नशे से बचाने का अभियान

डीएम ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके.

रिपोर्ट अगली बैठक में अनिवार्य

डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि दिए गए निर्देशों का पालन कर इसकी रिपोर्ट अगली समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर, अनुमंडल अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन और मद्यनिषेध विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन