शिवहर: कमरौली पंचायत में बनेगा अत्याधुनिक भवन, ग्रामीणों को मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News advanced panchayat building commences in kamrauli

मापी करते अधिकारी

Sheohar News: कमरौली पंचायत में अत्याधुनिक पंचायत भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा. इससे ग्रामीण सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर काटने से बचेंगे. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर के पिपराही से मकसूद आलम की रिपोर्ट

Sheohar News: पिपराही (शिवहर) की कमरौली पंचायत में जल्द ही अत्याधुनिक पंचायत सरकार भवन का निर्माण शुरू होगा. यह भवन ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाएगा.

स्थल का निरीक्षण और तैयारी

विभाग की तकनीकी टीम ने प्रस्तावित स्थल पर जाकर जमीन की लंबाई-चौड़ाई मापी और स्थलीय जांच की. इससे भवन निर्माण के लिए आवश्यक तकनीकी तैयारियां पूरी की जा रही हैं.

समाजसेवी की पहल

इस भवन के निर्माण के लिए समाजसेवी संजीत कुमार यादव ने 16 अप्रैल 2025 को 30 डिसमिल जमीन सरकार के नाम रजिस्ट्री करवाई थी. तत्कालीन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने इस पहल की सराहना की और शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया.

एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं

भवन के बनने के बाद ग्रामीण आय, निवास, जाति और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे कार्य सीधे पंचायत भवन से निपटवा सकेंगे. पंचायत सचिव और राजस्व अधिकारी एक ही स्थान पर बैठेंगे, जिससे प्रशासनिक कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी और स्थानीय सरकार सशक्त होगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन