Shahar Mein Aaj: शिवहर में आज डीएम करेंगी श्रम योजनाओं की समीक्षा, शिक्षा विभाग की भी बैठक

Updated:
विज्ञापन
Shahar Mein Aaj sheohar today events dm review meeting labour education

शिवहर समाहरणालय की तस्वीर

Shahar Mein Aaj: शिवहर में आज डीएम प्रतिभा रानी श्रम विभाग की योजनाओं और टास्क फोर्स की समीक्षा करेंगी. वहीं शिक्षा विभाग और जिला अनुश्रवण समिति की बैठक भी होगी. समाहरणालय में दिनभर प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहेंगी. जानिए पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Shahar Mein Aaj: शिवहर शहर में आज प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं. जिले में योजनाओं की समीक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिकारी दिनभर व्यस्त रहेंगे.

सुबह 11 बजे से समाहरणालय के संवाद कक्ष में डीएम प्रतिभा रानी श्रम विभाग की योजनाओं और जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक करेंगी. इस दौरान योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन पर चर्चा होगी.

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से उसी स्थान पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित होगी. इसमें शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों की स्थिति और संबंधित योजनाओं पर मंथन किया जाएगा.

शिवहर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन