बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़ती लोकप्रियता से अभिषेक सिन्हा ने नामांकन वापस लेने की घोषणा

Updated:
विज्ञापन
जन सुराज पार्टी के जिला मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार

जन सुराज पार्टी के जिला मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है. जिला मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार ने भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा द्वारा नामांकन वापस लेने को पार्टी की राजनीतिक घबराहट बताया है. जन सुराज ने प्रशांत किशोर के बढ़ते जनसमर्थन और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का दावा किया है.

विज्ञापन

Bankipur By-Election: जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के बढ़ते जनसमर्थन, स्पष्ट विजन और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष के कारण भाजपा रक्षात्मक स्थिति में आ गई है.

Sheohar News: नामांकन वापसी को बताया राजनीतिक घबराहट

राघवेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा द्वारा नामांकन वापस लेने की घोषणा भाजपा की राजनीतिक घबराहट और जन सुराज के बढ़ते जनाधार का स्पष्ट प्रमाण है. उन्होंने दावा किया कि इससे यह साफ हो गया है कि भाजपा को बांकीपुर में जनता का मूड समझ में आ चुका है.

जन सुराज ने जनता के समर्थन का किया दावा

जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है. यही कारण है कि लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता का भरोसा जन सुराज के पक्ष में और मजबूत होगा.

यह भी पढ़ें: शिवहर के हजारों पेंशनधारियों के खाते में पहुंची राशि, अब यह काम करना जरूरी


विज्ञापन
Manish Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Manish Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन